Search

July 19, 2026 12:13 am

सघन वाहन जांच अभियान, बिना कागजात वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदु-कान्हु मोड़, राजदाहा, राधानगर, खक्सा सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एएसआई महादेव चौधरी एवं एएसआई दिलीप कुमार ने किया, जिसमें पुलिस जवानों और चौकीदारों की सक्रिय भागीदारी रही। जांच के दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की कागजात, डिक्की तथा हेलमेट की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। एएसआई दिलीप कुमार ने लोगों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने और एक वाहन पर एक से अधिक सवारी नहीं करने की सख्त हिदायत दी। अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा या अन्य आवश्यक कागजात नहीं पाए गए, उनके वाहनों को रोक लिया गया। बाद में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!