बजरंग पंडित
प्रखंड के बासेतकुंडी पंचायत भवन में गुरुवार को रोजगार दिवस पर मुखिया बसंती हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई । बैठक में संस्था आशा के सहयोग से संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र के द्वारा बाल विवाह उन्मूलन एवं सामाजिक दायित्व व बाल हितेषी पंचायत को लेकर उपस्थित सभी पंचायत जनप्रतिनिधि को जानकारी दी गई। पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए चार बातें के बारे में बताई गई जैसे सशक्त किशोर किशोरियों इसके तहत किशोर किशोरियों को उसके अधिकार के बारे में एवं शिक्षा से जुड़ने के लिए बातें कहीं गई । परिवार एवं समुदाय को संगठित करने के लिए और शिक्षा कुपोषण एवं उसके अधिकार के प्रति जागरूक करने की बात कही गई । साथ ही साथ सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की बातें कहीं गई । उपस्थित जनप्रतिनिधि को संस्था के राजीव रंजन द्वारा कानून एवं नीतियों के बारे मे जैसे बाल विवाह उन्मूलन अधिनियम, यौनअपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम, शिक्षा का अधिकार कानून अधिनियम के बारे में बताया गया।





