Search

May 10, 2026 6:37 pm

11 सूत्री मांगों को लेकर एनएमओपीएस के प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की गई।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यायल स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में गुरुवार को एनएमओपीएस का प्रखंड स्तरीय बैठक एनएमओपीएस के प्रखंड अध्यक्ष जयनाल आबेदीन के अध्यक्षता में की गई. बैठक में 11 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा की गई. जिसमें एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना, राज्य कर्मियों के सेवानिवृत्त का उम्र 62 वर्ष कराना, अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों भी एमएसीपी का लाभ दिलाना, चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू करना, केंद्रीय कर्मियों के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना, 300 दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग की अनुमति दिलाना, सेवा नियमावलियों में किये जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना, राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना, समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के समिति परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाना, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना, संविदा आउटसोर्सिंग नियुक्ति तथा निजीकरण को रोकना जैसे मांग शामिल हैं. मौके पर जयनाल आबेदीन, नमिता त्रिवेदी, संजीव कुमार घोष, गौरव कुमार झा, रुबीना खातून, आनंद गुप्ता, विकास प्रसाद मेहता, साईमुद्दीन शेख, बादल कुमार, कैलाश कुमार, सुमिता मंडल, जयंती मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!