Search

October 17, 2026 11:40 pm

जिला परिषद् अध्यक्ष की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न

30 जून को धूमधाम से हुल दिवस मनाने पर हुआ चर्चा।

एस कुमार

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जीप सदस्य जुली खिस्टमनी हेमब्रम शामिल हुए। बैठक मे सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा किया गया। जिसमे पिछले बार के मुकाबले इस बार ज्यादा मतों से विजय हुआ।सभी कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर जी जान लगा दिया था।आगामी विधानसभा चुनाव मे भी इसी तरह जोर सोर से कार्य करना है साथ ही विधानसभा भी जितना है। वही 30 जून 2024 को हुल दिवस मनाने को लेकर चर्चा किया गया। चर्चा उपरंत निर्णय हुआ की पार्टी कार्यालय महेशपुर मे समय 12 :00 बजे बाबा सिद्धू कान्हू मुर्मू के तस्वीर पर मलायर्पण किया जायेगा जिसके बाद रोलाग्राम पंचायत के रोलाग्राम चौक मे स्थित सिद्धू कान्हू मुर्मू के प्रतिमा पर विधायक महोदय के द्वारा मलायर्पण किया जायेगा है। हुल दिवस पर अवसर पर सभी वर्ग संगठन समेत सभी वरिष्ठ एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से हुल दिवस के अवसर मौजूद रहेंगे।बैठक मे प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,जीप सदस्य समसून मुर्मू,अख़लाकुर अंसारी,जोशीम शेख, तोसीफ शेख, पोलटू शेख, धीरेन माल,पोलटू मण्डल, केतबुल शेख, उजीर शेख, कालिदास सोरेन, राजेंद्र मुर्मू,मालेक शेख, मधु शेख, खुर्शीद शेख, आजाहारुल इस्लाम,बोकुल शेख,इक़बाल शेख, साइमन मुर्मू, बिनीता मरांडी, अनीता मुमरू, नजरुल शेख, आरजू शेख,बाबुधन मुर्मू,कहाँ मुर्मू, सेंटू शेख, रिफाइल,जनता किस्कू, साहिबूल शेख,डार्फी शेख समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240626 wa0029389832213193519637

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!