Search

October 25, 2026 6:34 am

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

राजकुमार भगत

मंगलवार को मतदान के पूर्व और मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर पाकुड़ प्रखंड सभागार में सभी पंचायत सहायक के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।बैठक में उपस्थित सभी पंचायत सहायक को बूथ पर रैंप, शेड, शौचालय, पेयजल,बिजली, फर्नीचर की सुविधा सुनिश्चित करते हुए दिव्यांग एवं 85+ वर्ष वर्ग के मतदाताओं को मतदान केंद्र पर सुगमतापूर्वक पहुँचाने हेतु टोटो की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के साथ मतदाताओं को मत डालने हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, प्रखंड समन्वयक आनंद प्रकाश समेत अन्य उपस्थित थें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!