Search

June 18, 2026 1:02 am

सीतपुर गरम जल कुंड में आगामी 14 एवं 15 जनवरी को मेला डाक हेतु मुखिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर पंचायत अंतर्गत सीतपुर गरम जल कुंड में आगामी 14 एवं 15 जनवरी को मेला डाक हेतु राजपोखर पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत मुखिया ललिता टुडू के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें विशेष आमंत्रित पदाधिकारी बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी भी उपस्थित रहे । बैठक में गरम कुंड परिसर के सितपुर रैयीत की उपस्थिति में हुआ। बैठक में रैयतों का आपसी समझौता नहीं होने को लेकर बैठक स्थगित कर दिया गया। सीओ सह बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि सितपुर गर्म जल कुंड परिसर स्थित जितने भी जमीन मालिक है उन सभी में आपसी सहमति देखने को नहीं मिली । पहले भी इसी कारण मेला डाक नहीं हो पाया । परिसर स्थित के जितने भी रैयत की नियमानुसार मेला का डाक फिर से कराई जाएगी । बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि नियमानुसार मेला डाक किया जाएगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!