Search

May 11, 2026 4:16 am

पंचायत समिति प्रमुख की अध्यक्षता में पदाधिकारी एवं पंचायत के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ ) शनिवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार में प्रमुख पंचायत समिति मरांग बीटी बेसरा की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं माननीय पंचायत समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, थाना एवं अनुपस्थित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण की मांग करने के लिए प्रमुख महोदया द्वारा निर्देश दिया गया वही विभागीय समीक्षा के क्रम में पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में आंगनबाड़ी सेविका के ग्राम सभा द्वारा चयन के क्रम में पंचायत समिति के सदस्यों को चयन की सूचना नहीं दी जाती है इस पर खेद प्रकट करते हुए अगली चुनाव में सूचना देने के लिए कहा गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि छुटे हुए लाभार्थी को हरा राशन कार्ड बनाने के लिए बीपीएल श्रेणी के लाभुक होने के साथ-साथ उनका जाति और निवास प्रमाण पत्र पर वार्ड पार्षद या मुखिया का सत्यापन करना आवश्यक है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लैम्पस की सदस्यता वृद्धि के लिए सदस्यों से 110 रुपए का शुल्क लेकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ग प्रथम से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक का वितरण किया जा रहा है वहीं बैंक खाते के माध्यम से पोशाक, छात्रवृत्ति की राशि बैंक खाते में दिए जा रहे हैं। प्रथम से लेकर द्वितीय क्लास के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से राशि प्रदान की जा रही है साथ ही 2023-24 में आठवीं क्लास में अध्यनरत बच्चे को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के अंतर्गत नि-शुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है। प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया की वर्तमान समय में वर्षा के कारण मौसमी बीमारियां जैसे डायरिया एवं मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है बचने के लिए दूषित पानी नहीं पीने एवं सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए कहां गया। संपूर्णता अभियान के तहत सभी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है वही स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर ब्लड प्रेशर एवं शुगर का जांच किया जा रहा है साथ ही बच्चों को वैक्सीन दिए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु पहाड़ी क्षेत्र से नीचे उतरने के लिए मजदूरी के रूप में ₹250 रुपए एवं ग्राम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहन भाड़े के रूप में पुनः ₹250 दिए जाते हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बीज विनिमय वितरण योजना के तहत दिसोम किसान उत्पादक समूह द्वारा 100 क्विंटल धान का बीज 298 किसानों के बीच वितरण किया गया है। वहीं ग्राम गादपहाड़ी, कठाल पाड़ा, डूरियो, ताल पहाड़ी मैं एन एफ एस एम द्वारा एवं एस आर आई सिस्टम अंतर्गत मक्का अरहर एवं धन का बीज 172 किसानों के बीच वितरण किया गया है वही सॉइल हेल्थ कार्ड के अंतर्गत 920 लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 506 किसानों का मिट्टी जांच नमूना संग्रह किया गया है। वही 335 मिट्टी नमूना पाकुड़ लैब को भेजा गया है जिसमें 274 सॉइल हेल्थ कार्ड बनकर तैयार है जिसे किसानों के बीच वितरण किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख आवेदा बीबी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पदाधिकारी श्री मुकेश बेसरा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के मानिक चंद्र दास, सहायक अभियंता साइमन हेंब्रम, कनीय अभियंता विजय रविदास सभी पंचायत समिति के सदस्य एवं पंचायत सचिव अनुपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!