Search

June 17, 2026 5:37 pm

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पाकुड़िया पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाला गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च निकाल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकुड़िया पुलिस द्वारा रविवार को मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाला गया । इसमें बीडीओ सह सीओ साईमन मरांडी , थाना प्रभारी अभिषेक राय , एस आई पुनीत गौतम, मजिस्टर शाह, परमहंस प्रसाद, दंडाधिकारी रोहित गुप्ता, लालू रविदास समेत पुलिस के जवान शामिल हुए । फ्लैग मार्च पाकुड़िया थाना से होते हुए मुख्य बाजार , मोंगलाबान्ध , फुलझींझरी, राजदाहा, गनपुरा, गोपालनगर, बन्नोंग्राम सहित आसपास के इलाके किया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि फ्लैग मार्च कर आम लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पुलिस जनता के साथ है। इस अहम दिन को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करना है।

img 20240121 wa00323755784698948116387
img 20240121 wa00315374003693572963836

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!