Search

May 10, 2026 5:25 pm

दिव्यांग बच्चों हेतु एक दिवसीय दिव्यांग जाँच सह सामाग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झारखंड समावेशी शिक्षा परियोजना एवं एलिम्को भुनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पाकुड़िया में दिव्यांग बच्चों हेतु एक दिवसीय दिव्यांग जाँच सह सामाग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य रूप विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, प्रखंड विकास पधादिकारी साइमन मरांडी,प्रखंड शिक्षा प्रसार पधादिकारी मरशीला सोरेन, बिस सूत्री अध्य्क्ष मोती लाल हांसदा एवं उपप्रमुख अर्चना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयो में अध्यनरत 03 वर्ष से 18 वर्ष आयु के दिव्यांग बच्चों का एलिम्को टीम द्वारा जाँच किया गया।कार्यक्रम में डा मनोरंजन ओझा ,डा चंद्र मौली पांडे एवं डा अरविंद कुमार ने 62 बच्चों में दिव्यांगता का जाँच किया।जिसमें से 51 बच्चों का उपकरण के लिये चयनित किया गया। जिन्हे बाद में दिव्यांग उपकरण दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं बीडीओ साइमन मरांडी ने कुल 45 दिव्यांग बच्चों के बीच दिव्यांग उपकरण व्हील चेयर , ट्राय साईकिल, रोलेटर, सीपी चेयर आदि दिव्यांग उपकरण का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिसोर्स शिक्षक राज कुमार , कवि कुमार एवं बी पी ओ हसनत मोल्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यालयों के मुख्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे ।

img 20240719 wa00053585651031508724363
img 20240719 wa00065780224940455328606

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!