Search

May 13, 2026 4:45 am

निर्वाचन साक्षरता चुनाव पाठशाला पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने को लेकर पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत झरिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को निर्वाचन साक्षरता चुनाव पाठशाला पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम बीडीओ साइमन मरांडी की देखरेख में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप शील एवं मास्टर ट्रेनर कनीय अभियंता लालू रविदास मौजूद थे । सभी कक्षा नौ,दस,ग्यारह एवं बारहवीं कक्षा के स्कूली छात्राओं को मास्टर ट्रेनर कनीय अभियंता लालू रविदास ने मतदान के बारे में जानकारी दी गई । इसमें पहले मतदान और फिर जलपान यानी 18 साल के पहले मतदाताओं को अपने मतदान कर घर के लोगों एवं अगल बगल के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के बारे में बताया गया । मतदाता पंजीकरण, चुनावी प्रकिया , ई.वी.एम. और वी.वी.पैट से परिचित कराना और उन्हें ई.वी.एम. की मजबूती और ई.वी.एम. का प्रयोग करके सम्पन्न होने वाली चुनावी प्रक्रिया की प्रामाणिकता के बारे में भी जानकारी दी गई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!