अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम 2024 का सफलतापूर्वक संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत ने प्रशिक्षण में सभी साहिया को बताया कि आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रखंड के सभी गांव में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एमडीए प्रोग्राम चलाया जाएगा। जिसमें 2 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया की दवा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी उन्होंने बताया 10 फरवरी को सभी आंगनबाड़ी केंद्र में बूथ डे मनाया जाएगा एवं 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर सर्वे कर सभी सभी व्यक्तियों को गांव की साहीया दीदी एवं आंगनबाड़ी केंद्र की दीदीओं द्वारा सामने में खिलाया जाएगा उन्होंने बताया दवा खाली पेट में नहीं देना है भोजन ग्रहण करने के बाद ही दवाई खिलाना है। ग्रामीणों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक कर एवं रोग से बचने के लिए उक्त दवा सबको खिलाना है। साथ ही प्रखंड के सभी लोगों को अपील किया फाइलेरिया की दवा आवश्यक खाएं ताकि भविष्य में फाइलेरिया रोग से बचा जा सकेगा । मौके पर जिला पीसीआई मोहम्मद अनीस ,केटीएस संजय मुर्मू, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास, एसएससी पीसीआई अशोक कुमार,सभी बीटीटी एवं साहीया उपस्थित थे।






