Search

October 28, 2026 9:44 pm

आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

अब्दुल अंसारी

बाल विकास परियोजना कार्यालय पाकुड़िया के सभागार में शनिवार को प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ । क्षेत्रीय प्रबंधक इबादत हुसैन ने प्रशिक्षक के रूप में सेविकाओं को कुपोषण के संबंध में प्रशिक्षण दिया । जिसमें बताया कि समर अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों का इलाज होगा । आंगनबाड़ी केंद्र में एक पोषक दल का गठन होगा । समर अभियान में कुपोषण और एनीमिया श्रेणी जानने व कुपोषण के इलाज की व्यवस्था की जानकारी घर-घर जाकर देने, शारीरिक माप, बीमारी की जांच, भूख की जांच की जानकारी दी गयी । मौके पर पर्यवेक्षिका अगाथा हांसदा , मंदोदरी देवी एवं चित्रलेखा सहित आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!