अमर भगत
पाकुड जिला के अमड़ापाड़ा थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी व थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्य्क्षता में बैठक में की गई,इस मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी ने सदभावना, भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाए, कहा की नमाज अदा के समय प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी मस्जिद के बाहर उपस्थित रहेंगे, वहीं थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी समुदाय के लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर मनाने की बात मौजूद सभी समुदाय के लोगो से अपील किया। और कहा उपद्रवियों के ऊपर पुलिस की पौनी नजर रहेगी अगर उपद्रवियों द्वारा किसी प्रकार कोई हरकत हुई तो उन्हें बक्शा नही जाएगा, साथ ही सभी ईदगाह स्थलों में पुलिस अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। बैठक में एसआई श्री चाँद किस्कू,दिलीप कुमार बास्की ,आरपी सिंह,डॉ शिवम,मो मजहर,मो सौकत अली,मो लियाकत अली,मो मुस्लिम सहित ग्रामीण मौजूद थे।





