बजरंग पंडित
पाकुड़िया 22 जनवरी को रामजन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पाकुड़िया प्रखंड में आयोजित होनेवाली विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पाकुड़िया थाना प्रांगण में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक राय ने उपस्थित सभी मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों से सभी धार्मिक कार्यक्रमों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाई चारे के साथ संपन्न कराने का अपील किया।बैठक में पाकुड़िया हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्य तारक साव ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर एवं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पाकुड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण में 20 से 22 जनवरी को संध्या में प्रतिदिन प्रवचन एवं भजन कीर्तन का अनुष्ठान रखा गया है। वहीं मोंगलाबांध मंदिर कमेटी के मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को गांव में भजन कीर्तन एवं सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर प्रभु सहाय इक्का ने लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी भी प्रकार से शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करे तो बिना देर किए पुलिस को सूचना दें। मौके पर प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, गोपाल चौधरी, बाबू चंद भगत, दीपक साहा, कार्तिक पाल सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के दर्जनों गन्न मान्य लोग उपस्थित थे।






