बजरंग पंडित
बकरीद पर्व को लेकर पाकुड मुफस्सिल थाना में रविवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बकरीद पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर कहा गया, संजीव कुमार झा ने बैठक में कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी की भावनाओं का सम्मान करें। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद पर्व में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने कहा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे पोस्ट हरगिज न करें। बैठक में ईद उल अजहा की नमाज और कुर्बानी की रस्म अदायगी के बारे में प्रशासन ने लोगों से जानकारी ली। इस मौके पर अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के मुखिया मोरफुल हक चाचकी पंचायत के मुखिया मुख्तार शितेश नगर के मुखिया सलीम कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक गणमान्य लोग मौजूद थे।






