Search

October 16, 2026 7:58 pm

थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

अमर भगत

मोहर्रम पर्व को लेकर अमड़ापाड़ा थाना परिसर में अंचलाधिकारी सह प्रखंड बिकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता की अध्य्क्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे मोहर्रम कमिटी के अध्य्क्ष मोहम्मद हैदर व कमिटी के लोगो द्वारा मोहर्रम या तजिया नही निकालने का निर्णय बैठक में रखा गया । उक्त बैठक में पर्व पर हर जगह पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया गया । उपद्रव के ऊपर पुलिस की नजर रहेगी जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नही जाएगा। मौके पर एसआई मिर्तुंजय कुमार सिंह के अलावा गयालाल देहरी, शौकत अली, कलाम अंसारी, हैदर अली, कुमार बबलू, अमर कुमार भगत के अलावा सैकड़ों सम्मानित लोग मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!