Search

October 17, 2026 10:19 am

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न

राजकुमार भगत

शुक्रवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, समग्र शिक्षा अभियान, ई- विद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रा की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पाठ्य पुस्तक के समीक्षा के क्रम में अमड़ापाड़ा प्रखंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए अमड़ापाड़ा बीईईओ को तीन दिनों के अंदर शत प्रतिशत पाठ्य पुस्तक वितरण करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों की जून महीने की 14 दिनों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान 68 शिक्षक ऐसे मिले जो जिनका शून्य ई- विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति सुनिश्चित था। उपायुक्त ने कहा कि इसकी पूर्ण जांच करें, यदि ई- विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे शिक्षक का डिटेल्स जल्द से हमें दे ताकि नियमानुसार कारवाई की जा सकें। ई विद्या वाहिनी को वेतन से लिंक करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। सभी बीआरपी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का निरन्तर निरीक्षण कर विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न बिन्दुओ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। जिले की प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में पानी एवं शौचालय के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याहन भोजन) योजना की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिन रसोइयों का वृद्धा पेंशन या आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उन्हें जल्द से जल्द योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। आगे उपायुक्त ने कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ कार्य करें।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ एवं सीआरपी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240705 wa0023574698265001888819

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!