Search

May 4, 2026 12:58 am

पाकुड़ में चला दो घंटे का ट्रैफिक चेकिंग अभियान, 28 वाहन चालकों से वसूले गए 25,300 रुपए जुर्माना

बिना हेलमेट चलने वालों पर टूटा पुलिस का डंडा, 20 लोगों से वसूले गए 20 हजार रुपए

पाकुड़: पाकुड़ शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ने लगी है। मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलाया गया।इस दौरान कुल 35 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 28 वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही इनसे ₹25,300 का जुर्माना वसूला।

बिना हेलमेट वाले रहे निशाने पर

जांच के दौरान सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों पर काटे गए। 20 लोगों से ₹1000 की दर से ₹20,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना नंबर प्लेट और अन्य मामलों में:12 चालकों से ₹1,800 (धारा 177, 179),ड्राइविंग लाइसेंस व इंश्योरेंस नहीं होने पर:2,500 (धारा 179),वाहन दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर:1000 रुपए (धारा 190(2)) शामिल हैं।

आम लोगों से अपील: नियमों का पालन करें

नगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें।

img 20250513 wa00218941734822137880017
img 20250513 wa00228211156076792822776

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!