Search

April 29, 2026 12:25 pm

सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसा शिकंजा।

अब्दुल अंसारी

सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव कर के वाहन का परिवहन करने पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार के आदेशानुसार मंगलवार को पाकुड़िया थाना के सामने ए एस आई पप्पू चौधरी के नेतृत्व में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया।सड़क पर चल रहे कुल 25 दो एवं चार पहिया वाहनों को रोककर ड्रिंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत जांच की गई। मौके पर उन्होंने सभी वाहन चालको से वाहन चलाते समय रोड सेफ्टी के सभी नियमो का अनुपालन करने को कहा।जांच के दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है। ऐसा करना न केवल ड्राइवर या राइडर के लिए बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है।उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं।अगर आप नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो पुलिस आपके ऊपर 10,000 रुपये तक चालान या 6 महीने तक की जेल हो सकती है। वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!