जांच में जुटी अमड़ापाड़ा पुलिस
अमर भगत
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा स्थित दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड (डीबीएल )कॉल कंपनी के कैंप में बीते दिन गार्ड महेंदर यादव की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव हजारीबाग जिले के बरही के रहने वाले हैं जो चार दिनों पहले अपने कार्य को लेकर कंपनी में योगदान किया । वही ड्यूटी के दौरान बीते कल ड्यूटी कर महेन्दर यादव रात्रि में सो गए ।इसके पश्चात सुबह जब उन्हें उठाया गया तो वो नहीं उठे जिसको लेकर खबर को कंपनी के अधिकारी को दिया गया और इसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया गया जहां उन्हें डॉ दानिश ने जांचकर उन्हें मिर्त बताया इसके बाद कंपनी के अधिकारी द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई सूचना के तुरंत बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता दलबल के साथ सीएचसी फतेहपुर पहुंचे और मामले की जानकारी लिया।
डीबीएल के एचआर प्रिंस कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर हमारे साथ कंपनी ने अन्य साथी तुरंत पहुँचे ताकि उनका इलाज सही तरीके से हो सके लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी ऐसा डॉ ने बताया इसके बाद कंपनी के अधिकारी होने के नाते इसकी जानकारी पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच इस मामले की जांच कर रही है साथ ही कहा कंपनी द्वारा जो मदद की जाएगी उसे उसके परिजन को दिया जाएगा।
थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है परिजनों के लिखित शिकायत के बाद बॉडी को पोस्माडम कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।मौके पर थाना प्रभारी सहित कोल कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।







