Search

May 10, 2026 1:47 am

लाइफ सेवियर्स समूह के सदस्य अब्दुल्लाह ने रक्तदान कर दिया इंसानियत का परिचय।

स्वराज सिंह

सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत कुमारपुर निवासी 9 वर्षीय सरमिना खातून जो टाइफाइड से पीड़ित है। लेकिन शरीर में (ए पॉजिटिव) रक्त की कमी के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही थी। मरीज के परिजन ने रक्तदाता खोंजने का बहुत प्रयास किया लेकिन रक्तदाता नहीं मिला। फिर मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया। मरीज के परिजनों की परेशानी को देखते हुए समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम ने खून के लिए समूह के सक्रिय सदस्य नवाज शरीफ से संपर्क किया तभी नवाज ने रक्तदाता के रूप में मनिरानपुर निवासी अब्दुल्लाह शेख को राजी कराकर रक्त अधिकोष पाकुड़ लाया। और अब्दुल्लाह ने खुशी खुशी रक्तदान किया। तभी जाके मरीज का इलाज शुरू हो सका। खून मिलने के बाद मरीज कर परिजनों ने अब्दुल्लाह के साथ- साथ लाइफ सेवियर्स समूह का भी शुक्रिया अदा किया। मौके पर समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम , सह मीडिया प्रभारी मोइदुल इस्लाम , सक्रिय सदस्य नवाज शरीफ, जैनुल आबेदीन , मसिहुर रहमान तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!