Search

October 9, 2026 11:31 pm

अबूआ आवास लाभुकों को आज की जाएगी गृह प्रवेश

मनरेगा व अबूआ आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): मनरेगा व अबूआ आवास योजना को लेकर शुक्रवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। जिसमें सभी पंचायत के पंचायत सचिव , जनसेवक व अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक में समीक्षा के दौरान बीडीओ टुडु दिलीप ने बताया कि अबूआ आवास योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 1723 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर सभी पंचायत सचिव को निर्देश देते हुए कहा की योजना कार्य मे तेजी लाने की प्रयास करे। वही गोविंदपुर , मंझलाडीह , मुर्गाडांगा , शहरपुर आदि गाँवो में पूर्ण रूप से निर्मित करीब 25 अबूआ आवास लाभार्थियों को शनिवार को गृह प्रवेश कराया जाएगा। बैठक में विभिन्न पंचायतों में निर्माण हो रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का समीक्षा किया गया। इस दौरान कई केंद्र निर्माण कार्य अपूर्ण रहने की जानकारी मिलने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ ने निर्देश दिया कि अपूर्ण पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों की यथास्थिति की जानकारी जल्द से जल्द दे। इसको लेकर जल्द ही शोकॉज किया जाएगा। इसमे किसी प्रकार की ढिलासुस्ति बर्दास्त नही किया जागेगासदरRइस बैठक में मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना , पौधरोपण आदि योजनाओ की समीक्षा की गई। जिसमें उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मो. कमरुजम्मा , रवि रंजन , रितेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!