Search

May 13, 2026 12:47 am

20 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगे अबुवा आवास व वृद्धावस्था पेंशन कैम्प

अब 60 वर्ष की बजाय 50 वर्ष से मिलेंगे वृद्धा पेंशन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार देर शाम को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना एवं मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में योजना के तहत आये सभी आवेदनों का वेरिफिकेशन करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध आवेदन स्वीकृत कर सभी सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी श्रीमती क्रांति रश्मि ने जानकारी देते हुए बताया कि अब 50 साल से अधिक आयु की महिलाओं को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा एससी, एसटी कोटि के पुरूषों को भी ( जिनकी आयु 50 वर्ष एवं उससे अधिक) लाभ दिया जाएगा। राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल के महिला, एससी, एसटी, पुरुषों में एससी, एसटी ( पुरुषों में जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य) को वृद्धावस्था पेंशन का निर्णय लिया गया है।
लाभुक आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति जमा करें। आवेदन के जांचोपरांत योग्य लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। 20 फरवरी से 22 फरवरी 2024 तक इस कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आगामी 26 फरवरी तक प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति के उपरांत एनएसपी पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य भी सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, पाकुड़ बीडीओ, अंचलाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240216 wa0020809573382187421988

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!