Search

May 17, 2026 3:29 am

एबीवीपी ने अपना 75वां स्थापना दिवस मनाया।

आज दिनांक 09/07/2023 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर इकाई के द्वारा 75वे स्थापना दिवस के अवसर पर नगर सह मंत्री सुलभ मंडल के अध्यक्षता में झंडोतोलन किया गया जिसमे मुख्य रूप से अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहा उपस्थित रहे। झंडोत्तलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहा से बताया कि अभाविप स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद् समय-समय पर आन्दोलन चलाता रहा है। बांग्लादेश को तीन बीघा भूमि देने के विरुद्ध परिषद् ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अतिरिक्त अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं।
नगर सह मंत्री सुलभ मंडल ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बताया कि अभाविप का गठन 9 जुलाई 1949 को हुआ जिसके बाद अभाविप राष्ट्र सेवा एवम् शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आंदोलन करते आई है ।आज देश अभाविप का 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। हमे गर्व है हम अभाविप के कार्यकर्ता है।

मौके पर नगर सह मंत्री सुलभ मंडल,नगर कार्यालय मंत्री सूरज पंडित, जितेन्द्र यादव, महानंद साहा,नगर छात्रा प्रमुख भाग्यश्री कुमारी, कला मंच प्रमुख बेहूला कुमारी, आलोक कुमार, दिनेश मंडल, कृष्ण कुमार , आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!