Search

June 17, 2026 5:04 pm

एबीवीपी चला रहे हैं सघन मतदाता जागरूकता अभियाएन

राजकुमार भगत

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं जनसंपर्क कर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं में मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवा, बुजुर्ग, महिला एवं किसान की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए परिषद डोर टू डोर कैंपेन चला कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कैंपेन के दौरान मतदाताओं को बताया जा रहा है कि अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। लोकतंत्र की मतबूती के लिए यह आवश्यक है। वैसे नेता को चुनें जो सही मायने में देश और जनहित के लिए कुछ अच्छा सोचता हो।उन्होंने कहा कि इस बार के आम चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हो इसके लिए हम सभी अभाविप कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाकर लोगों को उनके मत के अहमियत को बता रहे हैं। नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि वैसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है और मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा वैसे युवाओं का पंजीयन भी करवाया जा रहा है।मौके पर विशाल यादव, अभिजित आनंद, पप्पू कुमार, पिंकू , बिट्टू दान ,संजीत कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

img 20240503 wa00347288753223549324501

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!