Search

February 8, 2025 5:53 am

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी गिरफ्तार।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा प्रखंड निवासी 16 वर्षीया एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोवाडांगा पंचायत अन्तर्गत पाडेरकोला गांव से आरोपी माताल हांसदा को गिरफ्तार किया। थाना में दर्ज मामले में लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्री अपनी बहन के घर जामपुर आई हुई थी। जहां 18 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी युवक ने गुमराह कर गलत नियत से पुत्री को भगा ले गया। इसकी सूचना मिलने साथ आरोपी युवक के घर मे खोजबीन के लिए जाने पर परिवार के सदस्यों ने पुत्री को छुपा दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही मामले की सघन छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर