Search

May 13, 2026 8:52 am

बाजार समिति मैदान में चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता का आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष ने लगाए घटिया निर्माण सामग्री के आरोप

पाकुड़: पाकुड़ के बाजार समिति मैदान में चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में बेहद घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।श्री पांडेय ने मौके का निरीक्षण कर कहा कि न तो कार्यस्थल पर योजना का नाम अंकित है, न ही विभाग की जानकारी और न ही किसी सक्षम पदाधिकारी की निगरानी में काम हो रहा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

img 20250729 wa00471998033105440670722
img 20250729 wa00468676541304583090353
img 20250729 wa00451807527465038738266

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!