Search

May 16, 2026 8:46 pm

कल्पना सोरेन की कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता – विधायक दिनेश मरांडी।

तीसरी बार विजय हसंदा भारी मतों से विजय हासिल करेंगे —विधायक दिनेश।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन की आगामी 17 मई को लिट्टीपाड़ा अंतर्गत करियोडीह में आयोजित जनसभा को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने गुरुवार को हिरणपुर स्थित आवास में झामुमो कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि झामुमो नेत्री के द्वारा करियोडीह में आयोजन होने जा रहे चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया जाएगा। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के विजय हांसदा पुनः प्रत्याशी के रूप में सामने है। जो तीसरी बार इस सीट से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने आगे बताया की संथालपरगना क्षेत्र पूर्व से ही झामुमो का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र से दिशोम गुरु शिबू सोरेन , साइमन मरांडी सहित अन्य नेताओं ने लम्बी लड़ाइयां लड़ी है। क्षेत्र के लोगो को झामुमो से विशेष लगाव रहा है। वही गांव गांव तक कार्यकर्ता फैले हुए है। जो पार्टी हित को लेकर हमेशा से ही कटिबद्ध व निष्ठावान रहे है। विकट परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओ में असीम जोश देखा गया है। इस चुनाव में भी विजय हांसदा की भारी मतों से विजय मिलेगी। जहां सभी वर्गों के लोग झामुमो की जीत को लेकर आशावान है। वही झामुमो नेत्री के द्वारा कई जगह पर जनसभा आयोजित कर लोगो को सम्बोधित करेंगे। विपक्षियों की दिवास्वप्न इस बार भी धराशायी हो जाएगा। क्योकि क्षेत्र की जनता पुनः भारी मतों से झामुमो प्रत्याशी को जीत दिलाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!