बजरंग पंडित पाकुड़।
पाकुड़। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध परिवहन के मामलों पर शिकंजा कसते हुए दो ट्रैक्टर और तीन कोयला लदा मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। दिनांक 17 दिसंबर 2024 को बहीरग्राम में दो ट्रैक्टर (1. JH16E3446 और 2. JH16H0571) को अतिरिक्त एंगल के साथ पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टरों का एक्स्ट्रा एंगल काटकर जब्त कर लिया गया। इसी दिन, रांगामटिया गांव से अवैध रूप से चोरी का कोयला लदे तीन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें ताकि अवैध कार्यों पर रोक लगाई जा सके।






