Search

October 4, 2026 12:20 pm

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा कर डीडीसी ने सभी पैरामीटर पर सुधार कर आगे रहने का दिया निर्देश।

सतनाम सिंह

डीआरडीए सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड के बीपीओ, एई, जेई को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सौ दिन का रोजगार पूर्ण किए 18 से 45 वर्ष उम्र के मजदूरों को स्किल ट्रेनिंग जैसे – मोबाइल रिपेयरिंग, साबुन सर्फ निर्माण, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित आवासीय प्रशिक्षण के लिए आरसेट्टी प्रशिक्षण केन्द्र, सोनाजोड़ी भेजने का निर्देश दिया। मनरेगा के अन्य बिंदुओं यथा – रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, सिंचाई कूप निर्माण में प्रगति, बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थलीय जांच प्रतिवेदन, एबीपीएस में शत् प्रतिशत, जाॅब कार्ड वेरिफिकेशन कार्य को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से कराएं ताकि सभी योग्य लोगों को इसका लाभ मिल सके। उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि संवेदनशील होकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रयास किये जाने चाहिए। साथ ही निरन्तर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए एरिया ऑफिसर एप में योजनाओं का कैप्चर कर जिला को राज्य में अव्वल बनाना है।

img 20241207 wa00146442761306590148791

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!