Search

May 16, 2026 3:51 pm

अहेदूल शेख बने पाकुड़ एसडीपीआई प्रखंड अध्यक्ष, नाजमूल हक बने महासचिव

स्वराज सिंह

पाकुड़: रविवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमीर हमजा की अध्यक्षता में पार्टी की पाकुड़ प्रखंड कमिटी की विधिवत गठन किया गया। कमिटी गठन के बाद अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें अहेदुल शेख को बहुमत प्राप्त हुआ। उन्हें पूरे सम्मान के साथ प्रखंड अध्यक्ष का पद भार दिया गया। वहीं नाजमूल हक प्रखंड महासचिव, शेख अब्दुल्लाह और दिल मोहम्मद प्रखंड उपाध्यक्ष, एसाहक शेख और हासीबुल शेख संयुक्त सचिव तथा सफीद को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रखंड कमिटी गठन में पाकुड़ विधानसभा कमिटी कई पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक का संचालन प्रदेश संगठन महासचिव हबीबुर रहमान ने किया। मौके पर राजमहल लोकसभा कमिटी के सदस्य डाॅ. हक साहेब लॉयर्स भी उपस्थित रहे। पदाधिकारीयों ने आशा व्यक्त किया है कि जिनको जो पद मिला है वह अपने-अपने पदों का निर्वहन पार्टी हित में करेंगे एवं पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी अहम योगदान देंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!