Search

May 10, 2026 8:53 pm

आजसू जिला अध्यक्ष ने आजसू सुप्रीमो को पाकुड़ से दिल्ली एवं एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर सौंपा आवेदन।

पाकुड़ रेलवे अंडरपास में जल ठहराव के कारण जनता सहित छोटे वाहनों के आवागमन होते है अवरुद्ध: आजसू जिलाध्यक्ष

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जिला अध्यक्ष अलमगीर आलम को आश्वासन देते हुए कहा की पाकुड़ के जनता की मांग और समस्या को रेलमंत्री के समक्ष रखेंगे।

यासिर अराफात

पाकुड़: आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एक आवेदन आजसू केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को दिया पाकुड़ होते हुए सीधी ट्रेन दिल्ली के लिए एवं पाकुड़ रेलवे स्टेशन में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव के लिए मांग रखी।
आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन में दिल्ली के लिए ट्रेन एवं कुछ ट्रेनों का पाकुड़ में ठहराव हो इसके लिए माननीय का ध्यान आकृष्ट कराया हूं।
ट्रेनों की ठहराव की मांग रखें: 12041/12042 शताब्दी एक्सप्रेस, 12515/12516 गुवाहाटी त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, 12513/12514 गुवाहाटी सिकंदराबाद एक्सप्रेस ठहराव,
12345/12346 सरायघाट एक्सप्रेस, 12509/12510 गुवाहाटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13133/13134 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस की सेवा पुन: बहाल करने की मांग रखी गई एवं पाकुड़ रेलवे अंडरपास में जल ठहराव के कारण जनता सहित छोटे वाहनों के आवागमन अवरुद्ध हो रही है जिसके कारण जानता काफी परेशानी का सामना कर रही है। नई ट्रेनों की मांग रखी जो साहिबगंज से रांची एवं रामपुरहाट से नई दिल्ली की ट्रेन देने का मांग आजसू केंद्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि पाकुड़ की ट्रेनों का समस्या बड़ा है इसलिए रेल मंत्री से वार्ता कर उपरोक्त समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी इस आशय का आश्वासन आदरणीय सुदेश महतो ने दिया। मौके पर आजसू केंद्रीय सदस्य विजय कुमार साह, जिला प्रवक्ता शेकसादि, सादेक अली मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!