Search

April 28, 2026 6:51 am

आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

केंद्रीय महासचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, आजसू पार्टी की जीत के लिए बनी रणनीति।

बजरंग पंडित

आजसू पार्टी ने पाकुड़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय महासचिव सह पाकुड़ प्रभारी अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान रणनीति तैयार पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नगर समिति एवं युवा आजसू, नगर का गठन किया गया, जो नगर स्तर पर पार्टी की मजबूती और चुनावी अभियान को गति देने का कार्य करेंगे। सभी युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे दिन-रात मेहनत करें और जनता के बीच जाकर आजसू पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से प्रस्तुत करें। केंद्रीय महासचिव अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से जुट जाएं और आजसू पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए और इस मिशन में पार्टी को सशक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली।
मौके पर युवा नेता मज़हर इस्लाम, जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, आलोक जॉय पॉल, केंद्रीय सचिव विक्रम सिंह, सुजीत विद्यार्थी, जिला प्रवक्ता शेखशादी रहमतुल्ला, सात्विक भगत, पिंटू भगत, शम्मी भगत, कार्तिक हाजरा, अजय, तूफ़ान शेख, राजू तिवारी, उत्तम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20241018 wa00146562247311419257555

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!