राजकुमार भगत
पाकुड़ । झारखंड में विधानसभा चुनाव व रणनीति के सिलसिले में झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से पाकुड़ परिसदन में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव खालिद खलिल और पाकुड़ आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर उन्हे सम्मानित किया ।पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की । जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि आनेवाले दिनों में एनडीए मज़बूत होकर चुनाव लड़ेगी और पाकुड़ विधानसभा सीट भी फतेह करेगी और फिर से एक बार झारखंड बी जे पी की सरकार बनेगी। वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव खालिद खलिल ने भी अश्वासन दिया की इस बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी जिसमें आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो का बड़ी भूमिका रहेगी।





