14 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला 1704681 लाख जनता करेगी कल मतदान।
राजकुमार भगत
पाकुड़। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के चुनाव आज होने है । सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होने हैं। इस बीच सभी 14 उम्मीदवारों की दिल की धड़कन तेज हो गई है। जीत का दवा सभी कर रहे हैं। किंतु अंदर-अंदर पूरी तरह से डर रहे हैं। उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला आज राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 1704671 करोड़ जनता करेगी। किसने क्या खोया और क्या पाया और समाज को क्या दिया ,और समाज में उनका क्या दिया ।यह 4 जून को लगभग 3 से 4 बजे दोपहर तक साफ हो जाएगा। आज की रात बड़ी भारी है। इस चुनाव मैदान में निर्दलीय उमीदवार लोबिन हेम्ब्रम,
महेश पहाड़िया,दीपा टुडू,सेबास्टियन हेम्ब्रम ,भाजपा से ताला मरांडी ,
झामुमो से विजय कुमार हांसदा, समता पार्टी से लीली हांसदा , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ माक्ससिस्ट से गोपिन सोरेन,लोकहित आधिकारी से विनोद कुमार मंडल,नवयुवक प्रगतिशील मोर्चा से मुंशी किस्कु,
प्रिपल्स ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से खलीफा किस्कु,बहुजन समाजवादी से मरियम मरांडी,ऑल इंडिया से पाल सोरेन, राष्ट्रीय जन संभावना से अजित मरांडी चुनाव मैदान में है । वर्ष 2019 में भाजपा को 408635 मत ,मिले थे वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को 507830 मत मिले थे। इस वर्ष केवल नए वोटर लगभग ढाई लाख बढ़ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार लोबिन हेंब्रम के चुनाव में खड़े हो जाने से जीत हार का कैलकुलेशन करना थोड़ा कठिन हो गया है। कुछ भी बता पाना कठिन है। बस ईनके लिए यही रात अंतिम और यही रात भारी है। बेचैनी पूरी तरह से बढ़ गई है । एक एक क्षण
पार करना मुश्किल पड़ रहा है। 3 की रात तक जोड़ गुणा भाग होते रहेंगे। 4 जून को चुनाव के नतीजे के साथ कहीं खुशी कहीं गम का माहौल होगा। फिर 5 वर्ष के लिए सब हो जाएंगे खामोश।







