जनसंपर्क अभियान चलाकर जाना क्षेत्र का हाल, बाबूधन मुर्मु।
प्रशांत मंडल
पाकुड़। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ बाबूधन मुर्मू लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के नवाडीह गांव में ग्रामीणों का हाल चाल जाना व ग्रामीणों रूबरू हुए। महिलाओं ने बताया की मईया सम्मान योजना का फॉर्म ऑनलाइन तो हुआ,लेकिन बहुत सारी माताओं बहनों का खाता में पैसा नही आया। मूली चोंडे,होपनमय,कोमोली मड़ैया, सांझली हेमब्रम,सांजली सोरेन ने बताया पांच महीना बीत गया,लेकिन अभी तक पैसा आने का नाम नहीं है।अबुवाक आवास योजना से भी बहुत सारे लोग वंचित है,किसानों ने सिंचाई के लिए डिप बोरिंग का मांग की। ग्रामीण महिला पुरुष ने बताया की अबकी बार झारखंड में गटबंधन सरकार को उखाड़ कर फेकने मन बना लिया है। भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों का जनसमस्या सुनकर संबोधन में कहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार भारतीय जनता पार्टी को जिताएं, भाजपा पार्टी आप सबका हर दुख तकलीफ में साथ खड़ा रहेगा।,मौके पर विचामहल एसटी मोर्चा अध्यक्ष बियान मुर्मू, बीचामहल मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा मड़ैया,भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता शिव मुर्मू,लिट्टीपाड़ा मंडल उपाध्यक्ष रामेशोल टुडू, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री शिव प्रसाद पहाड़िया, मताल मुर्मू,छोटा मताल मुर्मू, बाबूधन मड़ैया,अनिल मड़ैया,गोपाल मड़ैया,गंगेश मुर्मू, बेटका मुर्मू,विजय सोरेन,आदि उपस्थित थे।






