Search

October 14, 2026 6:26 am

डांगापाड़ा स्कूल की चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता का आरोप, गुणवत्ता मानकों की अनदेखी।

जितेंद्र कुमार यादव

हिरणपुर के डांगापाड़ा प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय सांठगांठ से कार्य योजना में कर बाउंड्री बनवाया जा रहा है और गुणवत्ता विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जो निकट भविष्य में छात्र-छात्राओं के लिए संकट साबित हो सकता है। पंचायत के मुखिया ने विद्यालय के अध्यक्ष से मुलाकात कर अनियमितता का विरोध किया, लेकिन फिर भी घटिया किस्म का निर्माण कार्य जारी है। आरोप है कि ईंट के जगह डस्ट का प्रयोग किया गया और 12 mm छड़ के जगह 8 mm छड़ का प्रयोग किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!