Search

April 24, 2026 7:42 pm

आलूबेड़ा कठालडीह की सलोनी मुर्मू की निर्मम हत्या का अमड़ापाड़ा पुलिस ने किया उदभेदन।

एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने की कड़ी मेहनत।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कठालडीह गाँव में 21 वर्षीय विवाहिता सलोनी मुर्मू की हत्या का मामला सामने आया था। सलोनी अपने पति के साथ 11 नवंबर को पचवाडा में धर्म सभा में गई थी और रात वहीं रहने की बात कही। अगले दिन जब वह घर नहीं लौटी, तो पति और सलोनी के भाईयों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद अमड़ापाड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में पचवाड़ा और रांगाटोला के बीच 13 नवम्बर को एक खेत में सलोनी का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की। इसके पश्चात लिखित आवेदन पर केस दर्ज 68/24 किया गया और बॉडी को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया था।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा, एसआई अरबिंद कुमार मंडल, श्रीचाँद किस्कू, अजय महतो ने कड़ी मेहनत कर मामले का उद्वेदन कर दिया। एसडीपीओ विजय कुमार द्वारा अमड़ापाड़ा थाना में प्रेसकॉन्फ्रेस किया और बताया कि पति वकील सोरेन की पहली पत्नी चुड़की मरांडी के द्वारा हत्या करवाया गया है, जिसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया है। चुड़की मरांडी ने पुलिस को बताया कि पति की दूसरी पत्नी सलोनी मुर्मू यानी सौतन के आने से उसे ऐसा लगने लगा था कि मुझे जो हक और अधिकार मिलना चाहिए था वो मेरे सौतन के आने से मुझे नही मिल रही थी। इसलिए उसने थाना क्षेत्र के एक नक्सली शिखर किस्कू से साठ गाठ कर उसकी निर्मम हत्या की सुपारी दे दी और उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ महेशपुर ने बताया कि नक्सली शिखर किस्कू वकील सोरेन के दोनों पत्नियो के संपर्क में था और मोबाइल से बातचीत की बात सामने आई है। एक मोबाइल सहित घटना स्थल से ब्लड सहित मिट्टी संग्रह कर जप्त का किया गया है और नक्सली शिखर किस्कू की गिरफ्तारी के लिए टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर आगे मामले खुलासा किया जाएगा।

img 20241126 wa00172538266173037994321

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!