Search

May 3, 2026 2:04 pm

अमरजीत मिश्रा ने सिमलोंग ओपी का किया पदभार ग्रहण, अमन-चैन कायम करने का दिया भरोसा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा के सिमलोंग ओपी में नए ओपी प्रभारी के रूप में अमरजीत मिश्रा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी सर्वदेव राय से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमरजीत मिश्रा ने कहा कि लोगों के सहयोग से क्षेत्र में अमन चैन कायम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकती है। यथासंभव पुलिस की ओर से मदद दी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!