Search

May 13, 2026 10:47 am

अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चा हुआ घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहेबगंज हाईवे डहरलंगी के समीप मंगलवार को अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एसआई सुर्य कुमार राम घटनाथल पर पहुंचकर घायल बच्चा को लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ ऋषभ कुमार ने ईलाज कर बेहतर ईलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मोस्टो हांसदा कक्षा प्रथम में डहरलंगी मिशन के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था,उक्त बच्चा समान लेने दुकान पार कर रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात हाइवा ने ठोकर मार कर फरार हो गया।

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर एवं उचित मुवावजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

आक्रोशित ग्रामीणों सहित डहरलंगी मिशन के बच्चों ने गोविंदपुर साहेबगंज हाईवे को जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों छोर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने कहा डहार लगी के समीप स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण गाडियां हमेशा तेज पार होती हैं इस स्थान पर अविलंब स्पीड ब्रेकर लगाना चाहिए साथ ही फरार हाइवा को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए,साथ ही तत्काल बच्चे की ईलाज हेतु उचित मुवावजे दिया जाए।वहीं मौके पर पहुंचे एसआई सुर्य कुमार राम ने सड़क जाम हटाने के लिए भीड़ को काफी समझाया बुझाया लेकिन ग्रामीण सहित विद्यालय के बच्चें अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सहित बच्चें अपने मांग को लेकर सड़क पर अड़े रहे।

img 20240206 wa00256658262041691320471
img 20240206 wa0026802552177796962471
img 20240206 wa00271806726548163860737
img 20240206 wa00248201422298867742938

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!