Search

October 2, 2026 12:33 am

पाकुड़ में दंगा भड़काने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी अजय आर्यन ने किया खुलासा

दंगाई देश के किसी भी कोने में हों, पुलिस छोड़ेगी नहीं: डीएसपी

पाकुड़: पाकुड़ शहर में दंगा भड़काने और शहर की शांति भंग करने के आरोप में पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी चौक के पास सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने ग्राम महुआडांगा निवासी अजय प्रमाणिक उर्फ अजय ठाकुर को दबोच लिया है।नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर भीड़ को उकसाया। हालात का फायदा उठाकर करीब 500 से 600 लोगों की उग्र भीड़ तैयार की गई, जिसने शव उठाने से इनकार किया, मुख्य सड़कों को जाम किया और पूरे शहर को ठप कर दिया।डीएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्त में आया आरोपी भीड़ को भड़काने, नारेबाजी कराने और जाम को उग्र रूप देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में पाकुड़ नगर थाना में दो कांड दर्ज किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, हिंसा के दौरान दुकानों को जबरन बंद कराया गया, कई जगह तोड़फोड़ हुई और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।डीएसपी अजय आर्यन ने दो टूक कहा कि यह गिरफ्तारी सिर्फ शुरुआत है। दंगा भड़काने वाले अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी। उन्होंने साफ संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और लगातार छापेमारी जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!