Search

May 12, 2026 1:18 am

आठ दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सह मेला का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगला बांध में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सह मेला में प्रथम दिन शनिवार रात्रि को शिव मंदिर प्रांगण में पश्चिम बंगाल के बांग्ला बाउल गायक अंजन चक्रवर्ती एवं उनके टीम के सदस्यों को मेला कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहा, संचालक कार्तिक पाल, सुबोध पाल, संतोष पाल, सहित अन्य सदस्यों ने सभी कलाकार का माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद बांग्ला बाउल गायक अंजन चक्रवर्ती एवं उनके टीम के सदस्यों ने एक से एक बढ़कर बाउल लोकगीत का प्रस्तुति दिया। मौके पर सभी दर्शक भी बाउल गाना सुनकर भक्ति विभोर हो गए। आपको बता दे की आठ दिवसीय मेले में लगी मीना बाजार, तारामांची, झूला सहित बच्चों को ले मनोरंजन हेतु जंपिंग डांस इत्यादि मनोरंजन के साधन का लोग खूब लुफ्त उठा रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!