Search

October 9, 2026 9:32 pm

श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ की ओर से एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल

पाकुड़ में 24 घंटा निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर सेवा शुरू।

सतनाम सिंह

पाकुड़: श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ ने छोटी अलीगंज स्थित साई होम्यो सेंटर में 24 घंटा निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर सेवा शुरू की है। इस सेवा में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर प्रदान किए जाएंगे, जिसमें रिफिल भरकर निशुल्क सेवा दी जाएगी। संगठन इस सेवा के लिए सभी खर्च वहन करेगी।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ देवकांत ठाकुर, उत्तम कुमार सोरेन दास, सोमसेखेर पांडेय, कैलाश चौधरी, चांदना यादव, रवि ठाकुर, अपूर्बो कोरमोकर, अंकित कुमार, मांझी मुर्मू, बसंती दास सहित संगठन के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, शनिवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक होम्योपैथ्य द्वारा सप्रेम जांच के बाद 96 रोगियों को निशुल्क दवाएं दी गईं। यह कैम्प प्रत्येक शनिवार को निशुल्क सेवा प्रदान करेगा।श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ की यह पहल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!