अब्दुल अंसारी
Also Read: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, बेटियों को समय पर टीका दिलाने की अपील
पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार शुक्रवार को पाकुड़िया थाना के सामने ए एस आई पप्पू चौधरी एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई । वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज , ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया । तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया । वहीं सिद्धो कान्हो चौक एवं पाकुड़िया बस स्टैंड में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई । इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का कागजात , ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई एवं बाइक चालक को हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई ।






