Search

October 26, 2026 1:33 am

अज्ञात बोलेरो ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल,रेफर।

पाकुड़:स्वराज सिंह

पाकुड बुधवार को शहर की दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है,दूसरी घटना बस स्टैंड के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन और सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16 एच 8746 के चालक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई, भिड़ंत काफी जोरदार था जिसके कारण मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, भिड़ कम होने की वजह से बोलेरो वाहन मौका का फायदा उठा फरार हो गया, बाइक चालक के सिर और बाजू पर गंभीर चोटे आई है, घायल अवस्था में देख आस पास के लोगों ने बाइक चालक जिसका नाम तालिब शेख, पिता- एकदिल शेख, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लभपुर गांव का बताया जा रहा है मदद करते हुए बस स्टैंड के समीप अजान प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर बंगाल रेफर कर दिया,खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नही पहुंची थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!