Search

May 9, 2026 8:37 am

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिन्दादिह में लगाया गया एनीमिया शिविर

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बुधवार को आदिवासी बाहुल्य गांव बिन्दादिह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर के द्वारा एनीमिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारम्भ चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई व दवा का भी निशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान हेल्थ कार्ड की केवाईसी ,ओरल कैंसर स्क्रीनिंग ,ब्लड सुगर , सुगर जांच सहित अन्य मरीजों का भी जांच किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि सिकल सेल में लोगो की शरीर मे जटिलताएं पैदा हो जाती है। इसके कारण लोग एनीमिया से भी ग्रसित हो जाता है। इस शिविर में शून्य से 40 वर्ष तक के 75 लोगो का ओरल कैंसर स्क्रीनिंग , ब्लड प्रेसर , सुगर आदि की जांच की गई है। यह सिकल सेल दिवस 19 से 25 जून तक होना है। जिसमे सभी गाँवो में शिविर आयोजित कर लोगो को जागरूक भी की जाएगी। इस मौके पर चिकित्सक डा. बन्ने सिंह मीणा , पीसीआई समन्वयक मो.अनीस , पिरामल के मो.सनीफ़ अंसारी , बिटीटी सुषमा भारती , मेरी मरांडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!