Search

May 12, 2026 1:36 pm

कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से कराया जा रहा आंगनबाड़ी भवन का निर्माण

ग्रामीणों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद रोका गया भवन का निर्माण।

बजरंग पंडित

पाकुड़: सदर प्रखंड के राहसपुर पंचायत अंतर्गत मदरसा के समीप अवैध रूप से कब्रिस्तान की जमीन पर नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था,जिसकी खबर ग्रामीणों को लगते ही निर्माण स्थल पर पहुंच भवन निर्माण जा कार्य को बंद करवाया। आंगनबाड़ी भवन संबंधित ग्रामीणों ने बताया की यह जमीन कब्रस्थान की है और यह भवन निर्माण की जानकारी हम ग्रामीणों को नही थी पास में मदरसा है और कब्रस्थान की जमीन पर कैसे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जा रहा है यह समझ के परे है,भवन निर्माण मामले पर सीडीपीओ सबिता मैडम से पूछा गया तो उन्होंने बताया की टाटा कंपनी काम करती है और पुराने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों को मरम्मत कर नए जैसा बनना है, लेकिन नए भवन की निर्माण की जानकारी उन्हे नही है। वही इस मामले पर कार्यस्थल पर कंपनी के कर्मी चंदन ने बताया की उन्हें स्थल के बारे में स्थानीय आंगनबाड़ी के सदस्य ने बताया था, उसी के कहने पर यहां विगत तीन दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है,आंगनबाड़ी भवन एक मॉडल निर्माण है , जरूरत पड़ने पर इसे हटाया जा सकता है, यह अभी ट्रायल प्रोजेक्ट है जो जिले के डीसी के संज्ञान में भी है। स्थल को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद से भवन निर्माण का कार्य बंद है, आगे ग्रामीणों ने बताया की इस मामले पर जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर आवेदन भी दिया जायेगा। ग्रामीणों में हजरत अली, मो नजरूल, कोषाध्यक्ष मदरसा, शमीम अख्तर उप मुखिया, मुख्तार शेख, सह सचिव, मौलाना अबू ताहिर, सभापति, अब्दुल मनन, सचिव, मोतीकुल शेख सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!