सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत रहसपुर मध्य टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। सेविका का चयन को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पाकुड़ सविता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, मुखिया गीता माल, एएनएम रंभा कुमारी, प्रधानाध्यापक कुनाल कश्यप, वार्ड सदस्य शाह मोहम्मद की उपस्थिति में आम सभा हुआ। सहायिका पद के लिए चार आवेदन प्राप्त हुआ था। ज्ञात हो कि उक्त केंद्र की सेविका की आकस्मिक मृत्यु कार्यरत रहते हुए हो जाने के कारण पद रिक्त था। आवेदिका रोजिना खातुन दिवंगत सेविका मगफुरा बीबी की पुत्रवधू है और इंटर उत्तीर्ण है। चयन नियमावली के आधार पर अनुकम्पा पर रोजिना खातुन का चयन सेविका पद हेतु किया गया।






