[ad_1]
मुंबईः रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह के एक्शन सीन, अलग-अलग हथियार दिखाए गए हैं, इससे हर कोई इंप्रेस हो गया है. रणबीर कपूर का एंग्री यंगमैन वाला अंदाज भी फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी और खून से लथपथ रणबीर कपूर को देखने के बाद फैंस उनसे इंप्रेस हो गए हैं. फिल्म के ट्रेलर ने एक बात तो साबित कर दी है कि इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जरूर उमड़ेगी और सैलाब की तरह उमड़ेगी. एक तरफ जहां फिल्म का हिट होना तय माना जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के मेकर्स पर चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं. जी हां, एनिमल के मेकर्स पर फिल्म का एक सीन चोरी करने के आरोप लगे हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि एनिमल का वह कौन सा सीन है, जिसे लेकर मेकर्स पर चोरी के आरोप लग गए हैं? दरअसल, एनिमल के ट्रेलर में रणबीर कपूर जो गंडासा चलाते नजर आ रहे हैं, उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ये सीन हॉलीवुड फिल्म ‘ओल्ड बॉय’ से कॉपी किया गया है. हालांकि, ओल्ड बॉय के जिस सीन की चर्चा हो रही है, उसमें बैकग्राउंड में ना तो म्यूजिक है और ना ही इसे बहुत ज्यादा सिनेमैटिक अंदाज में दिखाया गया है.
ओल्ड बॉय में हीरो बहुत ही सिंपल से अंदाज में लोगों को मार-मार के गिरा रहा है और जीत रहा है. जबकि इसके विपरीत एनिमल के गंडासा सीन को बेहद सिनेमैटिक टच दिया गया है. सबसे पहले तो रणबीर कपूर का लुक, आंखों में गुस्सा और चेहरे पर नजर आ रही बेचैनी. फिर सीन के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी दिया गया है. सीन में लोगों ने हैडगीयर भी पहना है. यानी दोनों फिल्मों के सीन अलग है, लेकिन इसके चलते एनिमल के मेकर्स पर चोरी के आरोप जरूर लग गए हैं.
बता दें, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर ये फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर और अनिल कपूर ने बेटे और पिता का रोल निभाया है और फिल्म का ट्रेलर देखने से पता चलता है कि ये फिल्म पिता और बेटे की बॉन्डिंग के इर्द-गिर्द ही घूमती है. अपने पिता की जान बचाने के लिए बेटा किस हद तक जाएगा, कैसे-कैसे क्राइम को अंजाम देगा और अपने दुश्मनों को कैसे हराएगा फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाया है.
.
Tags: Bollywood, Entertainment, Ranbir kapoor, Rashmika Mandanna
FIRST PUBLISHED : November 24, 2023, 09:48 IST
[ad_2]
Source link










