Search

June 19, 2026 2:06 pm

‘बेखौफ होकर खेलेंगे’, पाक क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे खिलाड़ी का ऐलान

[ad_1]

हाइलाइट्स

बाबर आजम की तरह के बैटर माने जा रहे सईम
कायदे आजम ट्रॉफी में लगाया है रनों का अंबार
बाएं हाथ का यह बैटर करता है पारी की शुरुआत

नई दिल्‍ली. 21 वर्ष के सईम अयूब (Saim Ayub)को बाबर आजम के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट का भविष्‍य का खिलाड़ी माना जा रहा है.बाएं हाथ के आकर्षक बैटर सईम ने अभी टेस्‍ट करियर का आगाज नहीं किया है लेकिन अभी से उनके नाम की खासी चर्चा है. पाकिस्‍तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट-कायदे आजम ट्रॉफी में इस ओपनर बैटर ने लगातार रनों का अंबार लगाया है. यही कारण है कि सईम का चयन तीन टेस्‍ट के लिए ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करने वाली पाकिस्‍तान की टीम (Pakistan vs Australia)में किया गया है. इस दौरे में ऑस्‍ट्रेलिया के बाउंसी और तेज विकेट पर शान मसूद की पाकिस्‍तानी टीम की ‘कठिन परीक्षा’ होगी लेकिन सईम, प्‍लेइंग XI में चुने जाने की स्थिति में अच्‍छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्‍वस्‍त हैं.

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के हिस्‍से के तौर पर आयोजित होने वाली इस सीरीज (Test Series)में सईम को खेलने का मौका मिलने की उम्‍मीद है. पाकिस्‍तान के लिए अब तक 8 टी20I खेले इस बल्‍लेबाज ने कहा, ‘अप्रोच बेखोफ होकर खेलनी की होगी लेकिन कभी-कभी आपको हालात के मुताबिक खेलना होता है.जब बॉलर्स हावी हो रहे हों तो आपको उन्हें सम्मान देना होता है.मैच के दौरान मोमेंटम बदलता रहता है.कभी यह बॉलर्स के पक्ष में होता है तो कभी बैटरों को पक्ष में, ऐसे में आपको हालात के अनुसार एडजस्‍टमेंट करना होता है.बेखौफ अप्रोच रखने का मतलब यह नहीं है कि आपको हमेशा आक्रामक रुख के साथ खेलना होगा कुछ सेशंस को हमें तीन की रनरेट के साथ खेलना होगा, वहीं कुछ को 5 की रनरेट के साथ.’

‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’, कम समय में ही रिंकू ने छोड़ी छाप, 100+ का औसत और 200+ का स्‍ट्राइक रेट

इस युवा बैटर ने कहा, ‘जहां तक अपेक्षाओं का सवाल है, मैं पाकिस्तान टीम के लिए खेलने और मैच जीतने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं.’ टॉप आर्डर में पाकिस्‍तान टीम के पास कई विकल्प हैं, जिसके तहत सईम को प्‍लेइंग इलेवन में स्‍थान बनाने के लिए रेगुलर ओपनर अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक के साथ ‘मुकाबला’ करना होगा. शीर्ष चार में कप्‍तान शान मसूद के अलावा पूर्व कप्‍तान बाबर आजम भी होंगे.माना जा रहा है कि 14 दिसंबर से पर्थ में प्रारंभ होने जा रही टेस्‍ट सीरीज के पहले, सईद को ऑस्‍ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्‍टर इलेवन के खिलाफ 6 दिसंबर से होने वाले चार दिन मैच की प्‍लेइंग XI में स्‍थान दिया जा सकता है. यदि इस मैच में वे अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहे तो पर्थ टेस्‍ट की टीम में भी जगह पा सकते हैं.

बड़े मियां तो बड़े मियां.., बड़ा भाई टीम इंडिया में प्रवेश का दावेदार,अब छोटे ने 47 बॉल पर ठोके 127 रन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.

Tags: Pakistan cricket team, Pakistan vs australia

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!